अच्छा है दिल के पास रहे, पासबाने -अक्ल,
लेकिन कभी - कभी इसे तन्हा भी छोड़ दें।
-मो. इकबाल
1. पासबान - निगरानी करने वाला, निगहबां,
निगराँ, प्रहरी
*****
अहले-जुबाँ तो हैं बहुत,
कोई नहीं है अहले-दिल।
-हफीज जालंधरी
1. अहले-जुबाँ- बोलने वाले 2.
अहले-दिल -सखी,दानशील,दिल वाले
*****
आँख उठाकर भी न
देखूँ, जिससे मेरा दिल न मिले,
रस्मन सबसे हाथ मिलाना, मेरे बस की बात नहीं।
1.रस्मन -
परम्परानुसार, रिवाज के तौर
पर,
रिवाज के मुताबिक
*****
आज है किस मंजिल पै इंसान,
दिल में अंधेरा, रूख पै उजाले।
*****