शेर-ओ-शायरी

 दीवानगी  (Obsession)

कोई पागल, कोई खब्ती, कोई सौदाई,
महफिले-यार शफाखाना है बीमारों का।

-कौसर बारानवी
 

1.खब्ती - विकृतबुद्धि, पागल 2.सौदाई - विक्षिप्त, पागल

3.शफाखाना-चिकित्सालय, अस्पताल

 

*****

कोई उल्फत का दीवाना, कोई मतलब का दीवाना,
यह दुनिया सिर्फ दीवानों का घर मालूम होती है।

-'सीमाब' अकबरबादी


1.उल्फत - प्यार, मुहब्ब्त

 

*****

 

दुआएं दे मेरे बाद आने वाले मेरी वहशत को,
बहुत कांटे निकल आये मेरे हम
रा
मंजिलसे।
-साकिब लखनवी


1.वहशत - पागलपन 2. हमराह - रास्ते का साथी, साथ चलने वाला, सहपंथी

 

*****


दीवानगिए-शौक का आलम तो देखिए,
मंजिल से बार-बार हम आगे निकल गये।

- असर उस्मानी


1.आलम - स्थिति, हालत, दशा

 

****


बकद्रे-होश हर इक को यहाँ रंज मिलता है,
सुकून से रहते है यहाँ सिर्फ दीवाने।


1. बकद्रे- होश - संवेदनशील
 

*****