अगर ऐ नाखुदा
तूफान से लड़ने का दमखम है,
इधर कश्ती को मत लाना, इधर पानी बहुत कम है।
1. नाखुदा -
मल्लाह, केवट, नाविक, कर्णधार
2. दमखम - शक्ति, हिम्मत, उत्साह, उमंग, हौसला
*****
अगर शोलाजन आशियाँ
है तो क्या है,
बना लूँगा ऐसे, हजार आशियाँ मैं।
-निहाल सेहरारवी
1. शोलाजन - जलता हुआ, जिससे शोले निकल
रहे हो
2. आशियाँ - घोसला, नीड़
*****
'अदम' इन्सान
जब गहरी नजर डाले हवादिस पर,
तो इनमें बेहतरी के भी बहुत असबाब होते हैं।
-अब्दुल हमीद 'अदम'
1. हवादिस - दुर्घटनाओं 2.
असबाब - सामान
*****
अपना जमाना
आप बनाते हैं अहले-दिल,
हम वो नहीं है जिसको जमाना बना गया।
-'जिगर' मुरादाबाद
1. अहले-दिल - दिलवाले, साहसी,
हिम्मती
*****
page
-1-2-3-4-5-6-7-8-9-10-11-12-13-14-15-16-17-18-19-20-21-22-23-24-25-26-27-28-29-30-31-32-33-34-35-36 Next >>