शेर-ओ-शायरी

   हुस्न (Beauty )  Next >>

अदा परियों की, सूरत हूर की, आंखें गिजलों की,
गरज माँगे कि हर इक चीज हैं इन हुस्न वालों की।

-हाफिज जौनपुरी


1.हूर - स्वर्ग में रहने वाली सुन्दर स्त्री, स्वर्गांगना

2. गिजाल - हिरण का बच्चा, मृगशावक

 

*****


अदा आई,जफा आई, गरूर आया, इताब आया,
हजारों आफतें लेकर हसीनों का शबाब आया।

-नूह नारवी


1.जफा - जुल्म, अत्याचार, सितम

2.इताब - क्रोध, गुस्सा  3.शबाब - जवानी, यौवन

 

*****

अनमोल सजावट है, यह अनमोल हंसी भी,
बाजार में ऐसा कोई जेवर न मिलेगा।

 

*****

अन्दाज अपना देखते हैं आइने में वह,
और यह भी देखते हैं, कोई देखता नहीं।

-निजाम जयपुरी

 

*****

 

      page -1-2-3-4-5-6-7-8-9-10-11-12-13-14-15-16-17-18-19-20-21-22-23-24-25-26-27-28-29-30-31-32-33-34-35-36-37-38-39-40-41-42-43-44-45-46-47-48-49-50-51-52-53-54-55-56-57-58-59-60-61-62-63-64-65-66-67-68-69-70-71-72-73-74   Next >>