मौत
अंजामे-जिन्दगी है मगर,
लोग मरते है जिन्दगी के लिये।
-'साहिल' मानिकपुरी
*****
मौत का तो
इलाज हो शायद,
जिन्दगी का कोई इलाज नहीं।
*****
मौत जब तक
नजर नहीं आती,
जिन्दगी राह पर नहीं आती।
-'जिगर' मुरादाबादी
*****
मौत ने भी जानना चाहा मगर,
जिन्दगानी का भरम खुलता नहीं।
-'फिराक' गोरखपुरी
*****