शेर-ओ-शायरी

    नाखुदा  (Steersman)  Next >>

अगर ऐ नाखुदा तूफान से लड़ने का दमखम है,
इधर कश्ती को मत लाना, इधर पानी बहुत कम है।


1.नाखुदा - मल्लाह, केवट, नाविक, कर्णधार

2. दमखम - शक्ति, हिम्मत, उत्साह, उमंग, हौसला

 

*****

उनको क्या तूफां उठा कर जो किनारे हो गये,
नाखुदा की मुश्किलें तो नाखुदा से पूछिए।


1.नाखुदा - मल्लाह, नाविक, कर्णधार

 

*****


कनारों से मुझे ऐ नाखुदा तुम दूर ही रखना,
तहाँ लेकर चलो तूफां जहाँ से उठने वाला है।


1. नाखुदा - मल्लाह, नाविक, कर्णधार

 

*****

कहो नाखुदा से उठा दे वह लंगर,
मैं तूफां की जिद देखना चाहता हूँ।

1. नाखुदा - मल्लाह, नाविक, कर्णधार
 

*****

 

                                                page - 1 - 2 - 3 - 4 Next >>