आप
के गैसुओं की साया है,
लोग जिसको बहार कहते हैं।
-नरेश कुमार 'शाद'
*****
आया है जिक्र अगर
दारो - रसन का,
गैसू-व-कदे-यार की बात आ ही गई है।
1.दारो–रसन-
फांसी का फंदा
2. गैसू-व-कदे-यार - माशूक का डील-डौल और बाल
*****
इक न इक
जुल्मत से जब वाबस्ता रहना है तो जोश,
जिन्दगी पर साया-ए-जुल्फे-परीशां क्यों न हो।
-'जोश' मलीहाबादी
1.जुल्मत - अंधेरा, अंधियारा
2.वाबस्ता - जुड़ा हुआ
3. साया-ए-जुल्फे-परीशां - बिखरी हुई जुल्फों का साया
*****
इजाजत हो तो मैं तस्दीक कर लूँ तेरी जुल्फों से,
सुना है जिन्दगी इक खूबसूरत दाम है साकी।
-अब्दुल हमीद 'अदम'
1.तस्दीक - प्रमाणित 2. दाम -
जाल, फंदा, पाश
*****
page
- 1
-
2 -
3 - 4 -
5 - 6
Next>>