शेर-ओ-शायरी

<< Previous   आशियाना  (Nest)  Next >>

जल भी जाये निशेमन तो परवा नहीं,
बिजलियों से मेरा दोस्ताना तो है।


1. निशेमन - घोसला, नीड़, आशियाना

 

*****

जहाँ जुल्मत का मंजर, आंधियों का आशियाना है,
वहाँ 'आजाद' पैगामे-चरागाँ ले के आया है।

-जगन्नाथ 'आजाद'


1. जुल्मत - अंधेरा, अँधियारा 2.आशियाना - (i) ठिकाना, स्थान (ii) घोसला, नीड़, कुलाय 3. पैगाम - संदेश, समाचार 4. चरागाँ - जलते हुए चरागों की कतारें, दीपावली
 

*****


जुनूने-तामीर है सलामत तो बर्के-बाराँ का हमको क्या गम,
चमन की हर शाख पर बना लेंगे बहारों का आशियाना।

-सागर निजामी


1. जुनूने-तामीर - निर्माण की धुन 2. बर्के-बाराँ - कौंधती बिजली

 

*****

तिनकों से खेलते ही रहे आशियाँ में हम,
आया भी और गया भी, जमाना बहार का।

-'फानी' बदायुनी

 

*****

 

<< Previous  page -1-2-3-4-5-6-7-8-9-10-11-12-13-14-15  Next>>