शेर-ओ-शायरी

<< Previous    हौसला  (Fearlessness)  Next>>

सफीने वहाँ डूबकर ही रहे हैं,
जहाँ हौसले नाखुदाओं ने हारे।

-'रजा' हमदानी
 

1.सफीना - नाव,नौका 2.नाखुदा - मल्लाह, नाविक

 

*****
 

साहिल के सकूं से किसे इन्कार है लेकिन,
तूफान से लड़ने में मजा और ही कुछ है।

-आले अहमद 'सरूर'


1.साहिल - किनारा
 

*****


सुनते हैं कि कांटों से गुल तक, हैं राह में लाखों वीराने,
कहता है मगर यह अज्मे-जुनूं सहरा से गुलिस्तां दूर नहीं।

-अख्तर-उल-इमाम


1.अज्मे-जुनूं - दृढ़ संकल्प या पक्के इरादे का जुनून
2. सहरा - वन, जंगल, चटयल मैदान, बियाबन, मरूस्थल

3. गुलिस्तां - उद्यान, बाग, वाटिका, उपवन

 

*****

 

हँसता हुआ कुहसारे-हवादिस से गुजर जा,
फिर देख कि तेरे लिये मैदान बहुत हैं।

-शकील बदायुनी

 

1.कुहसार- पर्वत श्रेणियां 2.कुहसारे-हवादिस - दुर्घटनाओं के पहाड

 

*****

 

<<Previous   page -1-2-3-4-5-6-7-8-9-10-11-12-13-14-15-16-17-18-19-20-21-22-23-24-25-26-27-28-29-30-31-32-33-34-35-36  Next>>