तुम्हारी
बेरूखी ने लाज रख ली बादाखाने की,
तुम आंखों से पिला देते तो पैमाने कहाँ जाते।
-'कतील' शिफाई
1. बादाखाना -
शराबखाना, मदिरालय
*****
तेरा ये तीरे-नीमकश दिल के लिए अजाब है,
या इसे दिल से खींच ले या दिल के पार कर।
1.तीरे-नीमकश -
धनुष को आधा खींचकर चलाया हुआ तीर,
जो आधा अंदर हो और आधा बाहर हो, कम खींचकर चलाए हुए धनुष का तीर,
जो शरीर में पार न हो सके। 2. अजाब -
यातना, पीड़ा, दुख, तकलीफ
*****
तेरी निगाह से ऐसी
शराब पी मैंने
फिर न होश का दावा किया कभी भी मैंने
वो और होंगे जिन्हें मौत आ गई होगी
निगाहे - यार से पाई है जिन्दगी मैंने।
*****
तेरी निगाह ने
क्या कह दिया खुदा जाने,
उलट कर रख दिये बादाकाशों ने पैमाने।
1.बादाकश –
शराबी 2.पैमाना-
शराब का गिलास, पान-पात्र
*****
<< Previous page -1-2-3-4-5-6-7-8-9-10-11-12-13-14-15-16-17-18-19 Next >>