शेर-ओ-शायरी

<< Previous  ख़ुदा  (God) Next >>

खुदा और नाखुदा मिलकर डुबो दें यह तो मुमकिन है,
मेरी वजहे-तबाही सिर्फ तूफां हो नहीं सकता।
-सीमाब अकबराबादी


1. नाखुदा - मल्लाह, नाविक, केवट, कर्णधार

 

*****

खुदा तो इक तरफ, खुद से भी कोसों दूर होता है,
बशर जिस वक्त ताकत के नशे में चूर होता है।

 

1. बशर - मानव, आदमी, मनुष्य

 

*****

 
खुदा या नाखुदा अब जिसको चाहो बख्श दो इज्जत,
हकीकत में तो कश्ती इत्तिफाकन बच गई अपनी।

-गोपाल मित्तल


1. कश्ती - नौका, नाव

 

*****


खुदाबंदा मेरी गुमराहियों पर दरगुजर फरमां,
मै उस माहौल में रहता हूँ जिसका नाम दुनिया है।

-'अकबर' हैदरी


1. खुदाबंदा -. हे ईश्वर, हे खुदा 2. गुमराहियों-. गलतियों, गुनाहों, रास्ता भूलना 3. दरगुजर - दोष देखकर उसे अनदेखा कर देना, चश्मपोशी

 

*****

 

            << Previous  page - 1 - 2 - 3 - 4 - 5 - 6 - 7 - 8 Next >>