शेर-ओ-शायरी

    नाज़-ओ-अदा   Next >>

अदा परियों की, सूरत हूर की, आंखें गिजालों की,
गरज माँगे कि हर इक चीज हैं इन हुस्न वालों की।

-हाफिज जौनपुरी


1.हूर - स्वर्ग में रहने वाली सुन्दर स्त्री, स्वर्गांगना

2. गिजाला- हिरण का बच्चा, मृगशावक

 

*****

अदा आई, जफा आई, गरूर आया, इताब आया,
हजारों आफतें लेकर हसीनों का शबाब आया।

-नूह नारवी


1.जफा - जुल्म, अत्याचार, सितम 2.इताब - क्रोध, गुस्सा
3.शबाब - जवानी, यौवन

 

*****


अनमोल सजावट है, यह अनमोल हंसी भी,
बाजार में ऐसा कोई जेवर न मिलेगा।
 

*****


अन्दाज अपना देखते हैं आइने में वह,
और यह भी देखते हैं, कोई देखता नहीं।
-निजाम जयपुरी
 

*****

 

       page - 1-2-3-4-5-6-7-8-9-10-11-12-13-14-15  Next >>